नदी में बालक के शव को ढूंढने में जुटी एसडीआरएफ की टीम

रोशना थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के समीप महानंदा नदी में पैर फिसलने से दो वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी है.

प्राणपुर. रोशना थाना क्षेत्र के इंग्लिश गांव के समीप महानंदा नदी में पैर फिसलने से दो वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गयी है. जिसमें एसडीआरएफ टीम के सहयोग प्राणपुर अंचल पदाधिकारी के द्वारा लगातार दूसरे दिन भी काफी खोजबीन कराया गया. लेकिन बालक का शव नहीं मिला. प्राणपुर अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि सूचना मिली थी बीते रविवार को नाना के घर आए एक बालक का महानंदा नदी में पैर फिसलने से डूब गया है, जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन एसडीआरएफ टीम के द्वारा लगातार दूसरे दिन भी महानंदा नदी में खोजबीन की गयी, लेकिन बालक का शव बरामद नहीं किया जा सका. ज्ञात हो कि बालक के माता जिउतिया पर्व करने अपने घर इंग्लिश गांव आई हुई थी, जहां स्नान करने के क्रम में बालक का पैर फिसलने से महानंदा नदी में डूबने से मौत हो गयी है. इधर बालक के पिता मजदूरी करने दिल्ली गया है, बालक के माता के साथ परिजनों का बीते तीन दिनों से रो रो कर बुरा हाल है. इंग्लिश गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मौके पर गौरी पुर पंचायत के मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, सरपंच नवल कुमार मंडल,राजस्व पदाधिकारी अजय कुमार सिंह राजस्व कर्मचारी अंकित कुमार एवं के के राय, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंच सदस्य के साथ सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >