डंंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के रायपुर पंचायत अंतर्गत गोरखपुर गांव सिद्धू कान्हू मंदिर के समीप हवा महल में जनजाति सुरक्षा मंच के द्वारा बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता रेलवे से सेवानिवृत्त फागु मरांडी एवं मंच के मुख्य प्रवक्ता संजय बेसरा ने किया. प्रखंड के संयोजक संजय हेबम ने बताया कि डिलिस्टिंग दिल्ली मे रैली की आयोजित की गयी है. अधिक से अधिक संख्या में जाने के लिए अपील की गयी है. हीरा प्रसाद गुप्ता, रमेश उरांव, सोनी मरांडी, जगदीश हेंब्रम, लकी टुडू, मोहन मरांडी, वीरम मरांडी, तल्लु हेंब्रम कई ग्रामीण मौजूद थे.
जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक में दिल्ली जाने की अपील
जनजाति सुरक्षा मंच की बैठक में दिल्ली जाने की अपील
