बलिया बेलौन रामनवमी के अवसर पर सालमारी में उत्साह के माहौल में श्रद्धापूर्वक शोभायात्रा निकाली गयी. ढोलमारा मैदान से विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं और सालमारी बाजार के गणमान्य लोगों के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया. पूरे बाजार क्षेत्र में जय श्री राम के नारों से वातावरण गूंज उठा और हर ओर भक्तिमय माहौल बन गया. शोभायात्रा शुरू होने से पहले पंडितों द्वारा रथ पर भगवान श्रीराम के विशाल चित्र के समक्ष विधि-विधान से पूजा की गई. प्राणपुर विधायक निशा सिंह, डॉ मनोज कुमार ने हनुमान चालीसा का पाठ किया. नारियल फोड़कर विधिवत रूप से शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया. यात्रा तय रूट के अनुसार सालमारी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए दुर्गा स्थान मैदान पहुंची. इसका समापन किया. समापन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. रामनवमी शोभा यात्रा समिति द्वारा कई गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वालों में विधायक निशा सिंह, डॉ. मनोज कुमार, संजय गुप्ता, अशोक सरावगी, अमित सिंह, राकेश कुमार मंडल, थानाध्यक्ष कुमारी जुली, निप्पु कुमार, बृजमोहन यादव और सीओ रिजवान आलम शामिल रहे. शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. थानाध्यक्ष कुमारी जुली के नेतृत्व में चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी. इस आयोजन में सालमारी के नागरिकों और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही. रामनवमी शोभायात्रा श्रद्धापूर्वक आयोजित किये जाने पर जदयू युवा प्रदेश महासचिव विकास कुमार अग्रवाल, इमरान आलम, शिवकुमार अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राकेश कुमार मंडल, शुभम अग्रवाल, विजय भगत, डा संजीव कुमार आदि ने शुभकामना दी है.
सालमारी में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
सालमारी में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन
