एसडीएम व एसडीपीओ ने पीर मजार का लिया जायजा

एसडीएम व एसडीपीओ ने पीर मजार का लिया जायजा

– मनिहारी के पीर मजार पर सलाना उर्स 14 अप्रैल को मनिहारी मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार ने पीर मजार का जायजा लिया. हजरत जीतन साह के पीर मजार पर सलाना उर्स का आयोजन 14 अप्रैल को होगा. उर्स कमेटी व मजार कमेटी की ओर से इसकी भव्य तैयारी की जा रही है. एसडीएम व एसडीपीओ ने मजार खादिम मंजर शफी से जानकारी लिया. उर्स के दिन सुरक्षा के बंदोबस्त होगी. साफ- सफाई विशेष किया जायेगा. उर्स के दिन सभी धर्म के लोग काफी संख्या में लोग मजार पर चादरपोशी के लिए आते है. मन्नत मांगते है. रात में कव्वाली का भी आयोजन होगा. कैफ खान व शबाना चिश्ती के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा. मौके पर कमेटी अध्यक्ष मुस्ताक हुसैन, मेला प्रभारी आलमगीर, डाॅ जमील, खादिम मंजर शफी, शोहराब उर्फ शेरू, रजी इमाम, अहमद, गजेन्द्र यादव आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >