बीएड कॉलेज निस्ता में सरस्वती पूजा श्रद्धापूर्वक हुई

बीएड कॉलेज निस्ता में सरस्वती पूजा श्रद्धापूर्वक हुई

बलिया बेलौन बसंत पंचमी के अवसर पर ख्वाजा शाहिद हुसैन टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज निस्ता में मां सरस्वती की पूजा अर्चना श्रद्धापूर्वक की गयी. इस अवसर पर डीएलएड व बीएड के छात्र- छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. छात्रों ने बताया की विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा कर मन को शांति मिलती है. सबको शिक्षा मिले, मां सरस्वती से प्रार्थना कर आशिर्वाद प्राप्त किया. महाविद्यालय के एचओडी अनजार आलम, एडमिनिस्ट्रेटर एहरार आलम ने बताया कि शिक्षा के मंदिर में हर तरह का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. मां सरस्वती की पूजा अर्चना में सभी छात्रों ने मिल कर मनाया है. बीसीए कम्प्लेक्स, अल्हाज नईमुद्दीन शाहिदी डिग्री कॉलेज निस्ता के छात्रों ने बसंत पंचमी के मौके पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना की. कॉलेज प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >