बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत रविवार की रात छह शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बतायी की गिरफ्तार शराबियों में मुजम्मिल, गोलाम शाहिद, फरमूज आलम, जहूर शेख, आसिफ, आजाद आलम को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है. उक्त शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. सालमारी पुलिस द्वारा लगातार शराब तस्करों और शराबियों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान चलाने से थाना क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
