सालमारी पुलिस ने छह शराबियों को किया गिरफ्तार

सालमारी पुलिस ने मध निषेध के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर विभिन्न गांवों से शराब पीने के आरोप में छह शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.

बलिया बेलौन. सालमारी पुलिस ने मध निषेध के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर विभिन्न गांवों से शराब पीने के आरोप में छह शराबियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. थानाध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया कि शराबबंदी कानून का सभी को पालन करना होगा. शराब मामले में जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सोमवार की रात गश्ती के दौरान छह शराबियों को गिरफ्तार किया गया है. कांड संख्या 01/26 दर्ज कर धारा 37 बिहार मध निषेध उत्पाद अधिनियम 2022 के तहत शराबी बिनोद पासवान, पिता पीतांबर पासवान, घोरदह, देवीलाल मंडल पिता मुनिलाल मंडल, हरनागर, विकास कुमार यादव पिता पंचू यादव, फरसाडांगी, आफताब आलम पिता निजामुद्दीन, बागनुच्चा, एहसान पिता सादिक, सालमारी, कपिल देव पिता पृथ्वीचंद, ताहिरपुर सभी थाना सालमारी निवासी को शराब पीने में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >