कटिहार शहर के महेश्वरी एकेडमी ग्राउंड में चल रहे बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग में पुल ए में बुधवार का मैच नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी और कटिहार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. जिसमें नाईट क्रिकेट एकेडमी सालमारी की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 26.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 187 रनों का लक्ष्य दिया.नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए बबलू ने सर्वाधिक 35 बॉल मे 62 रन, अजय 27 बॉल 31 रन सलाउद्दीन 14 बॉल मे 24 रन, और मुद्दासीर 21 बॉल मे 17 रन बनाए. गेंदबाजी में कटिहार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से अतुल ने 3 विकेट, सौर्य और रवि ने 2-2 विकेट और पीयूष, राहत और सुजल ने 1-1 विकेट लिए. 187 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कटिहार क्रिकेट एकेडमी की टीम 27 ओवर मे 10 विकेट खोकर 146 रन ही बना पाई औरनाईट क्रिकेट एकेडमी सालमारी 40 रन से मैच जीत गई. कटिहार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अंकित 36 रन, रवि 25 रन और राहत ने 21 रन बनाया. गेंदबाजी में नाईट क्रिकेट क्लब सालमारी की तरफ से सलाउद्दीन, प्रेम और यज़दानी ने 3-3 विकेट और सोनू ने 1 विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सालाऊदीन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए भरत भूषण झा ने दिया.निर्णायक के रूप में औरेंगजेब और प्रशांत रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
