जिले के सरकारी अधिवक्ता बने रूपेश कुमार

जिले के सरकारी अधिवक्ता बने रूपेश कुमार

कटिहार बिहार सरकार के विधि विभाग ने व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता रूपेश कुमार को सरकारी अधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया है. सोमवार को उन्होंने अपना योगदान जिला पदाधिकारी को दिया. जिला एवं सत्र न्यायाधीश कटिहार के कार्यालय से विगत शनिवार को उनके नियुक्ति से संबंधित पत्र प्राप्त कराया गया था. वे वर्तमान में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एनएचएआई के पूर्णिया प्रमंडल के भी पैनल अधिवक्ता हैं. जानकारी के अनुसार वे बिहार के सबसे युवा सरकारी अधिवक्ता हैं. वे अधिवक्ता संघ के वर्तमान में संयुक्त सचिव भी हैं. उनकी नियुक्ति से अधिवक्ताओं में हर्ष व्याप्त है. अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष महानंद यादव, सचिव विजय कुमार झा, संघ के वरीय अधिवक्ता रामानंद प्रसाद सिन्हा, पूर्व लोक अभियोजक बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, लोक अभियोजक जगदीश प्रसाद साह, अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार, पूर्व लोक अभियोजक शंभू प्रसाद, अधिवक्ता परिषद के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >