रज्जीगंज गांव में सीएम ग्राम सम्पर्क योजना से बनेगी सड़क

रज्जीगंज गांव में सीएम ग्राम सम्पर्क योजना से बनेगी सड़क

नयी सड़क के निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के बावनगंज पंचायत के रज्जीगंज गांव में मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना के अंतर्गत एक महत्त्वपूर्ण सड़क परियोजना का शिलान्यास विधायक कविता पासवान ने किया. बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही. एमएमजीएसवाय पथ से एमएमजीएसवाय पथ बिन्जी वार्ड 08 तक कुल 1.650 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जायेगा. कार्य के लिए 214.633 लाख की स्वीकृत राशि निर्धारित की गई है. आगामी पांच वर्षों के अनुरक्षण के लिए 10.037 लाख की राशि नियत की गई है. 23 सितंबर 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. सड़क निर्माण कार्य का जिम्मा संवेदक अनवर हुसैन को सौंपा है. ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल कटिहार इस परियोजना की कार्यकारी एजेंसी है. जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, भाजपा महामंत्री रामनाथ पांडे, जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि सुमित सिंह, विधायक प्रतिनिधि रमन झा, पंचायत समिति शिवशंकर सिंह, जमशेद, नवीन मिश्रा, शेखर सिंह, ग्रामीण कोढ़ा मंडल के महामंत्री अनिल सिंह, निभा देवी, विनोद कुमार आदि ग्रामीण उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >