डंडखोरा प्रखंड के सभागार में बुधवार को प्रखंड स्तरीय बाढ़ अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख शुभम कुमार यादव ने की. बीडीओ शुभम प्रकाश, सीओ सादी रउफ, पंचायती राज पदाधिकारी दीपशिखा, सरपंच दिनेश कुमार मंडल, सूरज कुमार साह, पंचायत समिति सदस्य हवा देवी, राजन सोरेन सहित कई पदाधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे. सीओ सादी रउफ ने बताया कि संभावित बाढ़ से निपटाने की तैयारी को लेकर यह बैठक आयोजित की गयी है. प्रखंड में उच्च आश्रय स्थल चिन्हित की गयी है. बाढ़ के समय नाव व नाविको को लेकर विचार विमर्श किया. बाढ से प्रभावित गांव की सूची तैयार करने का प्रस्ताव लिया गया. कई जनप्रतिनिधि ने बाढ़ से प्रभावित पीडित परिवारों की तत्काल राहत देने के लिए जीआर सूची तैयार करने की बात कही. अन्य विभागों पर चर्चा किया. सभी पदाधिकारी को अभी से ही तैयारी करने का निर्देश दिया गया.
अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा
अनुश्रवण समिति की बैठक में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा
