जिला गंगा समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

जिला गंगा समिति की बैठक में विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा

कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला पदाधिकारी सह अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देश के आलोक में उप विकास आयुक्त अमित कुमार की अध्यक्षता में नमामि गंगे के सदस्यों के साथ नमामि गंगे परियोजना के कार्यों की समीक्षा की गयी. जिला गंगा समिति की इस बैठक में प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय गंगा परिषद 2022 के अनुपालन प्रतिवेदन को लेकर समीक्षा की गयी. मुख्य रूप से प्राकृतिक खेती एवं प्राकृतिक खेती कार्यशाला से संबंधित, नदी में गिरने वाले नाले की पहचान करना जो टैपिंग एवं निगरानी आदि की समीक्षा की गयी. बुडको द्वारा गंगा घाटो पर शवदाह गृह का निर्माण, रीवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिंगल यूज प्लास्टिक रोक को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पर्यटन के आधार पर नदी-घाट को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों से संबंधित समीक्षा की गयी. इसके अलावा वृहद पौधारोपण, गंगा घाट की साफ-सफाई एवं सौदर्याकरण, गंगा नदी में हो रहे प्रदुषण की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपशमन और जल का सतत प्रवाह सुनिश्चित कराने, गंगा एवं गंगा के आसपास ठोस एवं अन्य कचड़ा के डपिंग को रोकने लगाने, शत प्रतिशत गांव को खुले में शौच मुक्त कराने एवं सामुदायिक स्वच्छता सुनिश्चित कराने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया. साथ ही गंदे जल का प्रबंधन एवं भूजल संवर्धन, कुड़ा-कचरा का प्रबंधन, विभिन्न सरकारी योजनाओं का समन्वय, गंगा घाट का निर्माण, गंगा आरती, अर्थ गंगा, गंगा नदी का जैव मूल्यांकन एवं जैविक खेती विविध अध्यक्ष की अनुमति से विस्तृत जानकारी क्रमवार तरीके से प्राप्त करते हुए अवगत कराया गया. इसके अलावे में मुख्य रूप से गंगा एवं सहायक नदी के क्षेत्र में डिस्प्ले बोर्ड एवं डस्टबिन से संबंधित मुद्दों पर बात विस्तृत चर्चा किया गया तथा गोगाबिल झील के चारों तरफ प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती करने पर बल दिया गया. इस बैठक में, निदेशक डीआरडीए, जिला कृषि पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद पूर्णिया, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल, भवन प्रमंडल, ग्रामीण कार्य विभाग, बाढ़ प्रमंडल कटिहार, सालमारी, काढ़ागोला, बुडको, जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र, उप निदेशक बुडको कटिहार, जिला परियोजना पदाधिकारी जिला गंगा समिति, कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत बरारी, अमदाबाद, मनिहारी, कुरसेला, बारसोई, बलरामपुर, अध्यक्ष गोगाबिल कमेटी रिर्जव, जिला संयोजक गंगा समग्र काढ़ागोला घाट आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >