राजस्व महा शिविर का किया गया आयोजन

राजस्व महा शिविर का किया गया आयोजन

कोढ़ा राजस्व व भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा राजस्व महाभियान के तहत चंदवा पंचायत में हल्का स्तरीय राजस्व महाशिविर का आयोजन किया गया. शिविर प्रभारी अभिजीत कुमार ने शिविर में भाग लेकर इसे सफलता पूर्वक संचालन किया. शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. जमीन से संबंधित विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के लिए आवेदन दिया. शिविर प्रभारी अभिजीत कुमार ने बताया कि इस शिविर में कई पदाधिकारियों की नियुक्ति हुई है. राजस्व कर्मचारी अभिजीत कुमार, मुखिया फारूक आजम चंदवा पंचायत, सीएससी ऑपरेटर सोनू कुमार, मुखिया, सर्वे आमीन अभय प्रकाश, कार्यपालक सहायक डोली कुमारी, महिमा कुमारी, प्रीती कुमारी, पंचायत रोजगार सेवक मायानंद विश्वास व ग्रामीण उपस्थित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >