कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के मिर्चीवाड़ी निवासी सेवानिवृत्त बीईओ जयप्रकाश जयसवाल की सिलीगुड़ी में इलाज के दौरान मौत हो गई. शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान सेवानिवृत बीईओ जयप्रकाश जयसवाल मॉर्निंग वॉक को जा रहे थे. हृदयगंज कटिहार गेडाबाड़ी मुख्य मार्ग एन एच 81 पर सड़क पार करने के दौरान सरस्वती ट्रेवल्स की बस ने उसे टक्कर मार दिया. गंभीर रूप से घायल हो गए थे. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. सिलीगुड़ी रेफर में इलाज के दौरान मौत हो गयी. इधर घटना बाबत सहायक थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक के गिरफ्तारी को लेकर प्रयासरत है जबकि पुलिस ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त बस को घटनास्थल से घटना के घटना के ही दिन जब्त कर लिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
