नल जल योजना से वंचित सड़क पर उतरे, आक्रोश

नल जल योजना से वंचित सड़क पर उतरे, आक्रोश

– ग्रामीणों ने कहा एक साल से नहीं मिल रहा शुद्ध पेयजल का लाभ हसनगंज प्रखंड के रामपुर पंचायत के कोरगामा केलाबाडी़ गांव में नल जल योजना से वंचित लोगों ने शुद्ध जल की मांग करते हुए सड़क पर उतर विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की. कहा एक तरफ पूरे प्रखंड में नल जल योजना का शुद्ध जल मुहैया कराई जा रही है. हमारे गांव में एक साल से नल जल योजना का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. पानी तो दूर नल जल योजना तहत लगी टुटी भी रख-रखाव के अभाव में क्षतिग्रस्त होने की कगार में पहुंच चुका है. बार-बार नल जल योजना को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर विभागीय स्तर पर अधिकारियों को कहा गया. आजतक इस पर कोई पहल नहीं हुआ. आज भी गांव में हमलोग चापाकल का आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं. आयरनयुक्त पानी पीकर हम ग्रामीणवासी कई बीमारी के शिकार हो रहे हैं. हमारी समस्या से किसी भी अधिकारी को कोई लेना देना नहीं है. सरकार टेंडर के माध्यम से पानी पहुंचाने का काम करती है. साथ ही ऐसे कई जगहों में जहां पाइपलाइन नहीं हुआ है वहां सर्वे कराया. गांव में अबतक विभागीय उदासीनता का खामियाजा आज ग्रामीण जनताओं को भुगतान पड़ रहा है. समर महतो, सुखदेव महतो, सुफल महतो, महेंद्र महतो, प्रसादी महतो, मनोज महतो, कौशल महतो, इंदर कुमार, प्रफुल महतो, अभिषेक महतो सहित ग्रामीणों ने बताया कि कई बार विभाग को इस समस्या पर ध्यान आकृष्ट कराया गया. पर अब तक कोई पहल नहीं हुआ. अधिकतर टुटी खराब व क्षतिग्रस्त हो गई है. नल जल योजना के जेई सृष्टि कुमारी ने बताया कि स्थल पर पहुंच वर्तमान स्थिति का जायजा लिया जायेगा. संबंधित समस्याओं को जांच कर दूर करते हुए जल्द नल जल योजना का शुद्ध जल ग्रामीणों को मुहैया कराया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >