मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्तिक को रौतारा पुलिस ने की मदद

मानसिक रूप से अस्वस्थ्य व्यक्तिक को रौतारा पुलिस ने की मदद

कोढ़ा जिले के रौतारा थाना क्षेत्र के सादलपुर कला में मानवता व संवेदनशील पुलिसिंग की एक सराहनीय मिसाल सामने आयी. 112 डायल पर सूचना मिलने के बाद रौतारा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. एक मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति अत्यंत दयनीय स्थिति में मिला. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के शरीर से तीव्र दुर्गंध आ रही थी. वह स्वयं की देखभाल करने की स्थिति में नहीं था. टीम ने मानवीय पहल करते हुए उसे अपने साथ लिया, स्नान कराया, बाल कटवाए, स्वच्छ कपड़े पहनाए और भोजन की व्यवस्था की. व्यक्ति स्पष्ट रूप से बोल पाने में असमर्थ है. पहचान और गंतव्य स्थान का पता लगाने में कठिनाई हो रही है. पुलिस प्रयास कर रही पहचान कर उसे सुरक्षित रूप से उसके घर या उचित स्थान तक पहुंचाया जा सके. भाजयुमो के युवा अध्यक्ष सुमित गांधी झा, कोलासी मंडल ने रौतारा प्रशासन के 112 डायल की टीम को धन्यवाद देते हुए बताया कि यह एक मानवीय पहल है. जो सराहनीय है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >