रेलवे ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान, 297 मामलों में 1.51 लाख का राजस्व हुआ प्राप्त

रेलवे ने चलाया टिकट चेकिंग अभियान, 297 मामलों में 1.51 लाख का राजस्व हुआ प्राप्त

कटिहार कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार स्टेशन एवं मनिहारी टर्मिनल पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. यह अभियान रेल प्रशासन द्वारा बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा एवं राजस्व हानि को रोकने के उद्देश्य से संचालित किया गया. इस अभियान में मंडल की वरिष्ठ अधिकारी मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीना के नेतृत्व में टिकट जांच दल, वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम ने भाग लिया. अभियान के दौरान विभिन्न ट्रेनों एवं स्टेशनों पर सघन जांच की गई. इसमें मुख्य वाणिज्य निरीक्षक निधि कुमारी और पुष्पेंद्र कुमार, मुख्य चल टिकट निरीक्षक(प्रभारी ) विनोद कुमार साह, मुख्य टिकट निरीक्षक रवि कुमार,चल टिकट निरीक्षक अमरेश कुमार, मुख्य वाणिज्य नियंत्रक फारुक के अलावा 20 टीटीई और रेलवे सुरक्षा बल की सब-इंस्पेक्टर मुक्ति सील के साथ 6 जवान मौजूद थे. जांच के दौरान कुल 297 मामलों (बिना टिकट अनियमित यात्री) का निपटारा किया गया, जिससे 151530 का राजस्व अर्जित हुआ. यह कार्रवाई प्लेटफार्म और कई ट्रेनों में की गई. जिनमें प्रमुख रूप से एक्सप्रेस एवं पैसेंजर ट्रेनें शामिल थीं. साथ ही, एक दर्जन से ट्रेनों में यात्रियों की टिकट भी जांचे गए और आवश्यक कार्रवाई की गई. रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा एवं दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके.इस प्रकार के विशेष टिकट जांच अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे रेल सेवाओं में पारदर्शिता एवं अनुशासन बना रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >