नपं में बन रहे आरसीसी कलवर्ट पर उठ रहे सवाल

नपं में बन रहे आरसीसी कलवर्ट पर उठ रहे सवाल

– दोनों ओर है विशाल गड्डा, बिना सेफ्टी गाईड के बन रहा कलवर्ट बरारी नगर पंचायत बरारी में इन दिनों योजनाओं का काम काफी तेजी से संवेदक के द्वारा कराया जा रहा है. सतसंग भवन जाने वाली सड़क में एक ओर रेलवे का विशाल गड्डा एवं दूसरे ओर बिहार सरकार का विशाल गड्ढ़ा है. गड्डे में वर्षा एवं अन्य पानी का जमाव रहता है.. आरसीसी पुलिया (कलभर्ट) का निर्माण कराया जा चुका है.पुलिया सह सम्पर्क पथ का निर्माण कार्य मजबूती से नहीं किया जाता है तो गडडे के कारण बारिश में सड़क का अस्तित्व नहीं रहेगा. मुहल्ला वासी कहते हैं काम में गुणवत्ता होगी तो कुछ समय तक सड़क पर आवागमन हो सकेगा नहीं तो इतने बड़े गड्डे के कारण सरकार की योजना से जनहित में बनने वाली सड़क रेनकट होकर पैदल चलने लायक नहीं रहेगा. मुहल्ला वासी ने गुणवत्ता के साथ कार्य कराने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >