कदवा
लगातार कई दिनों से शरीर जला देने वाली गर्मी के कारण प्रखंड क्षेत्र के लोगों का हाल बेहाल है. अहले सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण अत्यधिक गर्मी बढ़ जाती है. दोपहर के समय धूप के कहर से बचने के लिए लोगों का सड़कों पर आवाजाही नगण्य रहती है. चिलचिलाती गर्मी से व्याकुल लोग छाया को तलाशने में परेशान नजर आते है. जिसके कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बाग, बगीचे तथा पेड़ के नीचे काफी भीड़ जमी हुई रहती है. इतना ही नहीं सड़क पर वहां से चलने वाले लोग भी बगीचे देखकर गर्मी से निजात पाने के लिए कुछ देर तक रुक जाते है.कदवा में तेज व गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त

कदवा में तेज व गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त
Copied link
कदवा में तेज व गर्मी से आमजनजीवन अस्त व्यस्त