भूकंप आपदा में एहतियाति उपाय को अपना कर खुद का करें सुरक्षा

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दल ने भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कुरसेला शहीद चौक पर बचाव सुरक्षा के संबंध में लोगों को जानकारी दी

कुरसेला. आपदा प्रबंधन प्राधिकरण दल ने भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के तहत कुरसेला शहीद चौक पर बचाव सुरक्षा के संबंध में लोगों को जानकारी दी. दल के तकनीशियन ने लोगों के बीच भूंकप आपदा आने के स्थिति में सुरक्षा के बिन्दुबार एहतियाति उपायों के संबंध में विस्तार से बताया. तकनीशियन दल ने बताया कि भूकंप अचानक आने वाली आपदा है. यह आपदा किसी भी वक्त आ सकता है. बचाव के लिए आमजनों को आवश्यक जानकारियों को रखकर खुद को तैयार रखना आवश्यक है. बताया गया कि सुरक्षा के लिए भूकंपरोधी मकान का निर्माण करें. भूकंप सुरक्षा प्रचारक दस्ता ने बताया कि भूकंप आने की स्थिति में मकान से नीचे उतरने के लिए लिफ्ट के बजाय सिढ़ी का उपयोग करें. भारी वस्तुओं शिशे के दरवाजे खिड़की से खुद को दूर रखे. घर के गैस सिलिंडर को तत्काल बंद कर दें. बिजली का मैन स्वीच बंद करना नहीं भूले. बिजली पोल विज्ञापन बोर्ड पेड़ों के करीब नहीं रुके. भूकंप आने के हालात में खुले मैदान में जाकर ठहरें. घबराये नहीं शांत होकर भूकंप के झटका दूर होने का इंतजार करें. घर में सुरक्षा के लिए आपातकालीन मेडिकल सुरक्षा किट रखें. बहुमंजिला इमारत मॉल से झटका रुकने पर ही बाहर निकले. इमारत के खिड़की सहित उंचे स्थान कूदने का जोखिम नहीं लें. सर्तकता व सूझबूझ से भूकंप आपदा से खुद का बचाव किया जा सकता है. भूकंप बचाव प्रचारक दल ने लोगों के बीच सुरक्षा एहतियाति तरीके बरतने के संबंध में अन्य जानकारियों को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >