आवर ऑन स्कूल में विश्व हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

आवर ऑन स्कूल में विश्व हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

बलिया बेलौन आवर ऑन स्कूल दनियां आजमनगर में विश्व हिन्दी दिवस पर छात्रों को हिन्दी के प्रति जागरूक कर अपनी राजभाषा को बढ़ावा देने के लिए शपथ दिलाया. विद्यालय के सचिव रियाज आलम ने कहा की विश्व हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है. हिन्दी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से भारत सरकार के द्वारा वर्ष 2006 से विश्व हिन्दी दिवस मनाने की शुरुआत की गयी है. दुनिया भर के हिन्दी प्रेमी इस भाषा को बढ़ावा देने के लिए हिन्दी को अपने जीवन का हिस्सा बनाते हैं. आज ही के दिन 10 जनवरी 1949 में हिन्दी को भारत का राजभाषा के रूप में अपनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >