सर्वोदय आश्रम गांधी घर में पुण्य स्मृति दिवस पर कार्यक्रम

सर्वोदय आश्रम गांधी घर में पुण्य स्मृति दिवस पर कार्यक्रम

कुरसेला सर्वोदय आश्रम गांधीघर तीनघरिया कुरसेला में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पुण्य समृति पर्व सह भुदान समृति दिवस समारोह पूर्वक मनाया. हरिजन सेवक संघ गांधी वादी व भुदान सर्वोदय के अनुयायी सहित राजनीतिक समाजिक नेताओं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. पुण्य स्मृति दिवस पर सर्व प्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कांस्य प्रतिमा पर मल्याअर्पण कर अर्पित किया. श्रद्धांजलि के पश्चात महात्मा गांधी के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का सामूहिक गायन किया. भजन गायन के पश्चात स्मृति दिवस समारोह कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ. अतिथियों का शाल भेंट कर सम्मान किया. महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर महिलाओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मंच से शॉल देकर सम्मानित करने का सिलसिला बना रहा. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरकारी निजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भजनों का गायन प्रस्तुत किया. राष्ट्रीय भावना पर अधारित कलाकारों के लोक संगीत नृत्य का मनमोहक प्रस्तुति दर्शकों को झुमने को मजबुर कर दिया. वक्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार दर्शन पर विस्तार से चर्चा किया. वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य अहिंसा के विचारों को अपना कर दुनियां में शांति अमन चैन की स्थापना की जा सकती है. गांधी के सत्य अंहिसा के मार्गों पर चल कर आशांति विद्वेषों का मिटाया जा सकता है. वक्ताओं ने विचारों को रखते हुए कहा कि तीनघरिया का गांधी घर आश्रम एतिहासिक धरोहर है. गांधीघर में पहुंच कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार दर्शन की अनुभूति मिलती है. समारोह कार्यक्रम के समापन के पश्चात गांधीघर परिसर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया. लोगों ने खिचड़ी भोज ग्रहण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >