फरार आरोपित के घर इस्तेहार चस्पाया

फरार आरोपित के घर इस्तेहार चस्पाया

कटिहार हसनगंज थाना पुलिस ने जीआर 3424/14 एवं 3256/16 के अभियुक्त के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार इश्तेहार का तामिला किया. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर हसनगंज थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए संबंधित अभियुक्त के घर पहुंचकर विधि-सम्मत प्रक्रिया के तहत इश्तेहार चस्पा किया. आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि न्यायालय से निर्गत आदेश के अनुपालन में फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय अथवा पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होते हैं, तो आगे कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा सकती है. हसनगंज थाना पुलिस द्वारा फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >