महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने को मंदिरों में तैयारी शुरू

महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने को मंदिरों में तैयारी शुरू

कटिहार 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनायी जाएगी. पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की तैयारी अभी से जोरों पर है. शिवरात्रि पूजा को लेकर जहां श्रद्धालुओं में भरपूर उत्साह देखा जा रहा है तो दूसरी तरफ पूजा को लेकर श्रद्धालु शिव मंदिरों में अपनी तैयारी में भी जुटे हुए है. शहर के सभी शिवालयों में शिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रहा है. शिव मंदिरों में रंग रोगन और उन्हें आकर्षक रूप से सजाया संवारा जा रहा है. पूजा को लेकर शहर के विभिन्न शिव मंदिरों से भगवान शिव की बारात निकली जायेगी. भगवान शिव की बारात निकालने की भी तैयारी अभी से जोरों पर है. विभिन्न मंदिरों से भगवान शिव की बारात निकाल कर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः मंदिर पहुंचेगी. भगवान शिव और मां पार्वती की शादी रचाई जायेगी. महाशिवरात्रि को लेकर शहर के शिव मंदिर चौक स्थित शिव मंदिर, बाटा चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर, नया टोला स्थित खूबेश्वर मंदिर, दौलत राम चौक स्थित शिव मंदिर, हवाई अड्डा चौक स्थित शिव मंदिर, बीएमपी-7 शिव मंदिर, जीआरपी चौक तथा फुटानी चौक आदि शहर के सभी छोटे बड़े शिव मंदिरों में तैयारियां देखी जा रही है. मंदिर को दुल्हन की तरह चमचमाती रोशनी बिखरती बल्ब व लड़ियों से सजाया जा रहा है जो काफी सुंदर दिखाई पड़ेगा. कई शिव मंदिरों में पूजा कमेटी की ओर से रात्रि जागरण का भी आयोजन किया जायेगा. महा भंडारा का भी आयोजन किया जायेगा. शिव भक्तों में अभी से जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. हिसाब से महाशिवरात्रि को लेकर पूजा अर्चना तथा भव्य रूप में बारात निकालने के लिए तैयारियो में जुट गए है. विभिन्न मंदिरों में महाशिवरात्रि के अवसर पर रात्रि जागरण का भी आयोजन होगा. बाहर से आए कलाकार जागरण में समा बांधेगे. हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक त्यौहार महाशिवरात्रि का है. श्रद्धालु अपने आराध्य भोले भंडारी की विशेष आराधना के लिए साल भर इस दिन का इंतजार करते हैं. हर शिवालियों में शिवलिंग पर श्रद्धालु जल, दूध और बेलपत्र भांग धतुरा चढ़ाकर अपने आराध्य भगवान शंकर को प्रसन्न करेंगे. महाशिवरात्रि के दिन जो भी भक्त सच्चे मन से शिवलिंग का अभिषेक कर जल व दूध चढ़ाते हैं. उन्हें महादेव की विशेष कृपा मिलती है. महाशिवरात्रि को लेकर जहां कुंवारी कन्या अपने मनोवांछित वर प्राप्ति के लिए उपवास रखती है, तो दूसरी तरफ शादीशुदा महिलाएं भी घर की सुख शांति और समृद्धि के लिए उपवास में रहती हैं. कुल मिलाकर महाशिवरात्रि को लेकर शहर में शिव मंदिरों में तैयारियां शुरू हो गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >