बलिया बेलौन आवर आन स्कूल दनीया आजमनगर का 10वां स्थापना दिवस 26 जनवरी को समारोह पूर्वक मनाया जायेगा. विधायक निशा सिंह मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगी. विद्यालय सचिव रियाज आलम, निदेशक मिन्हाज आलम ने बताया की गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन के बाद छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मुख्य अतिथि विधायक निशा सिंह के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर विद्यालय का 10 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगी. इस की तैयारी अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया की इस अवसर पर छात्रों के बीच शिक्षा में जागरूकता, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसे मुद्दों पर नाटक प्रस्तुत किया जायेगा, साथ ही डिबेट, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. प्राचार्य सुमित कुमार राय ने कहा की शाम में वर्ग दशम के छात्र छात्राओं का सत्र समाप्त होने के उपरांत छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया जायेगा. कार्यक्रम में शिक्षा प्रेमी, गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक उपस्थित रहेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
