कटिहार. जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर द्वारा भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बेतिया के सांसद डॉ संजय जायसवाल पर असत्य एवं निराधार आरोप लगाना अत्यंत ही निंदनीय है. इस कृत्य से न केवल सांसद की गरिमा को ठेस पहुंची है. बल्कि कटिहार की जनता के साथ-साथ संपूर्ण बिहार में उनके समर्थकों तथा जायसवाल-कलवार समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है. अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने इस मामले में कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रशांत किशोर की भर्त्सना की है. कटिहार निवासी व संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी, राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोज चौधरी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, महिला महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सीमा चौधरी, भागलपुर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप जायसवाल, पटना से डॉ सुशील कुमार, डॉ. मनीष जायसवाल, डॉ मोनिका गुप्ता, हाजीपुर से अशोक कुमार गुप्ता तथा मोहिउद्दीननगर से प्रकाश नारायण चौधरी सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि जनप्रतिनिधियों की गरिमा और लोकतांत्रिक परंपराओं की रक्षा करना आवश्यक है. समाज को चाहिए कि ऐसे गैर-जिम्मेदार बयानों की कड़ी निंदा करें. अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा स्पष्ट करती है कि प्रशांत किशोर का यह आचरण समस्त जायसवाल कलवार समाज और संपूर्ण बिहार के जनमानस का अपमान है. प्रशांत किशोर अपने कृत्य के लिए सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
