कदवा बुधवार की देर शाम तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश से लगभग आठ बजे से क्षेत्र में बिजली गुल हो गयी. पूरी रात बिजली गुल रहने के बाद गुरुवार सुबह 11 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो पायी. दो तीन दिनों से मौसम खराब होने के कारण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली नहीं रहने के कारण अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. मोटर, पंखा, इन्वर्टर नहीं चल पाता है. लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताओं के घरों का बैटरी डिस्चार्ज हो जाता है. मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या भी उत्पन्न हो जाती है. मिट्टी के तेल की उपलब्धता नहीं होने के कारण लोगों को अंधेरे में रहना पड़ता है. पूछे जाने पर बिजली विभाग के कर्मी ने बताया कि सालमारी टू सोनैली शट डाउन के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई थी.
कदवा में 15 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, उपभोक्ता हुए परेशान
कदवा में 15 घंटे बिजली आपूर्ति रही ठप, उपभोक्ता हुए परेशान
