फलका पोठिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पोठिया पुलिस ने नौ शराबियों को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती के क्रम में सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पोठिया चौक के पास शराब पीकर हो हल्ला कर रहा है. नरेश मंडल, संजय यादव दोनों ग्राम शब्दा को पकड़ लिया गया.डूमर चौक के पास कुछ व्यक्ति शराब के नशे में हो हल्ला कर रहा है. पुलिस वहां भी पहुंच कर पलटू कुमार, सुमित कुमार दोनों ग्राम खोटा, सोनू सिंह, रंजन कुमार दोनों ग्राम भतसार थाना बड़हरा जिला पूर्णिया, पूरण महतो ग्राम बखरी थाना पोठिया, साबिर ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना बरारी जिला कटिहार को पकड़ा गया. नाम पता पूछने के क्रम में उक्त सात ब्यक्ति के मुंह से शराब की गंध आ रही थी. तब जाकर ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच किया गया. जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई. सभी शराबी के विरुद्ध मामला दर्ज कर कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
