होली में हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी

होली में हुड़दंगियों से पुलिस सख्ती से निपटेगी

प्राणपुर प्राणपुर थाना में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर शांति समिति कि बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अंचल पदाधिकारी शिखा कुमारी ने बताया कि होली पर्व अमन चैन और भाईचारा का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनायें. चूंकि रमजान और होली पर्व दोनों एक साथ हो रहा है. इसमें दोनों समुदाय के लोगों को आपसी परहेज में रहना है. ताकि एक दूसरे को बुरा न लगे. सभी जनप्रतिनिधियों से अपील किया गया कि हुड़दंग मचाने वाले असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखकर प्राणपुर पुलिस को शीघ्र सूचना करें. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व मुखिया शिवदेव झा, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष शिवनारायण यादव, मुखिया अब्दुल हनान, मुखिया प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मेहता, पूर्व मुखिया मनोज कुमार साह, पूर्व उप प्रमुख कृष्ण मोहन साह, पंचायत समिति सदस्य अजमल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुभाष भगत, कादिर मंसुरी, सरपंच राहिल मंसुरी, कोमरेड प्रदीप कुमार राय आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >