रेलयात्री को नशे की हालत में पुलिस ने सदर हॉस्पिटल पहुंचाया

रेलयात्री को नशे की हालत में पुलिस ने सदर हॉस्पिटल पहुंचाया

कटिहार नगर थाना क्षेत्र के बाटा चौक से एक नशे में रेल यात्री को 112 की टीम ने सदर अस्पताल पहुंचाया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ईस्ट दिल्ली प्रीत विहार निवासी रतन बर्मन अपने ससुराल कटिहार ट्रेन से पहुंचा था. लेकिन वह बेहोशी की हालत में बाटा चौक पर पड़ा हुआ था. 112 की टीम को सूचना मिलते ही, पुलिस टीम वहां पहुंची तथा नशे की हालत में रेल यात्री को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसकी स्वास्थ्य जांच की. इस दौरान 112 की टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी ने इसकी सूचना रतन की पत्नी को दे दिया. जानकारी मिलते ही पीड़ित की पत्नी सदर अस्पताल पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >