अपहृत नाबालिग को पुलिस ने पूर्णिया के कसबा से किया बरामद

एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मनसाही पुलिस ने पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आरोपित के घर से अपहृत नाबालिग को बरामद किया है.

कटिहार. जिले के मनसाही थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में मनसाही पुलिस ने पूर्णिया के कसबा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में आरोपित के घर से अपहृत नाबालिग को बरामद किया है. एसआइ श्रवण कुमार दास, एसआइ अमरुल इस्लाम खान ने सकुशल बरामद कर लिया. मामले को लेकर पीड़ित पिता ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. इसी दौरान मनसाही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांड संख्या 173/ 25 दर्ज करते हुए कसबा थाना क्षेत्र के मिर्जाबाड़ी बाजार से आरोपित राकेश कुमार उरांव को गिरफ्तार किया तथा नाबालिग को बरामद कर लिया है. घटना को लेकर नाबालिग के पिता ने पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र के मिर्जाबाड़ी निवासी राजेश उरांव, अजय उरांव, विजय उरांव, पुनवा उरांव एवं रीना देवी के खिलाफ मनसाही थाने में आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री की बरामदगी की गुहार लगायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >