सैन्यबल ठहराव स्थल एसजेएनसी सेमापुर का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी

सैन्यबल ठहराव स्थल एसजेएनसी सेमापुर का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी

बरारी प्रखंड के विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर क्षेत्र में सैन्यबल ठहराव को लेकर श्रीगुरु नानक कन्या प्लस टू उवि, प्लस टू जागेश्वर उवि गुरुबाजार व एसजेएनसी प्लस टू उवि बरेटा सेमापुर में थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने ठहराव को लेकर विद्यालय में शौचालय, पेयजल, बिजली एवं कमरे की स्थिति का जायजा लिया. थानाध्यक्ष ने विद्यालय प्रबंधन से बात कर विद्यालय में व्यवस्था आदि पर विस्तार से निरीक्षण कर सैन्यबल ठहराव की बात कही. चुनाव को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने व आमजनों को भयमुक्त चुनाव कराना है. मौके पर पुअनि छोटू कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >