पुलिस ने छापेमारी कर 82 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर 82 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

कटिहार जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में जिला पुलिस की कार्रवाई में छापेमारी कर कुल 82 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, ओपी अध्यक्ष ने संपूर्ण जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस अभियान में अजमानतीय वारंट के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार व जमानतीय वारंट में 51 लोगों को पुलिस ने पकड़ा. कांडों में 26 लोगों को गिरफ्तार किया है. जबकि शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 18 लोगों को गिरफ्तार कर 18 लीटर विदेशी शराब, 22 लीटर देसी शराब बरामद किया गया है. वाहन चेकिंग में 1.04 लाख रुपया जुर्माना वसूला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >