फरार वारंटी के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई

फरार वारंटी के घर पुलिस ने की कुर्की जब्ती की कार्रवाई

कोढ़ा न्यायालय के आदेश पर कोढ़ा पुलिस ने फरार वारंटी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गुरुवार को कुर्की अभियान चलाया. पुलिस ने संजय यादव पिता नंदू यादव, नयाटोला जुराबगंज, थाना कोढ़ा निवासी के घर पर पुलिस बल के साथ पहुंचकर विधि सम्मत कुर्की की कार्रवाई की. पुलिस टीम ने गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी ली और कुर्की वारंट की जानकारी परिजनों को दी. घर में मौजूद चल-अचल संपत्ति का सत्यापन कर आवश्यक सामानों को जब्त कर लिया गया. जब्त किए गए सामान को सुरक्षित अभिरक्षा में रखा गया है. इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीपीओ सदर-2 रंजन कुमार सिंह कर रहे थे. उनके साथ कोढ़ा थानाध्यक्ष पंकज आनंद, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे. एसडीपीओ रंजन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा है. न्यायालय के निर्देश पर कुर्की की कार्रवाई की गई है. फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी है. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने साफ संकेत दिया है कि फरार आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >