फलका पोठिया पुलिस ने दो वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि भंगहा के राजेंद्र मंडल व उपेंद्र मंडल वारंटी थे. वे फरार चल रहे थे. जिसे भंगहा से दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को कागजी प्रक्रिया के बाद कटिहार न्यायालय भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
