मोटापे से संबंध में जागरूकता अभियान

मोटापे से संबंध में जागरूकता अभियान

बलिया बेलौन सालमारी निवासी कटिहार मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ तसकीन अहमद रज़ा ने मोटापे से संबंधित बिमारियों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया. दर्जनों लोग उपस्थित होकर मोटापे से होने वाला बीमारी एंव मोटापे से बचाव की जानकारी लिये.मोटापा डायबिटीज, फैटी लिवर जैसी गंभीर बिमारियों का कारण बनता है. आगे कई घातक जटिलताएं पैदा होती हैं. मोटापे के प्रति जागरूकता के लिए उन्होंने मेडिकल कैम्प का आयोजन कर लोगों को आवश्यक सुझाव दिये. जरूरतमंद मरीजों को लाभ मिला. यह कार्यक्रम कटिहार मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में ‘ओबेसिटी वीक’ के रूप में एक उत्सव की तरह मनाया गया. डा तस्कीन अहमद रेजा ने बताया की सही खानपीन एवं रहन सहन, अच्छा दिनचर्या अपनाने पर मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है. मोटापे कई बीमारियों का जड़ है, सभी लोगों को इसे गंभीरता से लेने की जरूरत पर बल दिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >