फलका की बेटियो ने इंटर में अच्छे नम्बर से पास हो कर लहराया परचम

फलका की बेटियो ने इंटर में अच्छे नम्बर से पास हो कर लहराया परचम

– किसान की बेटी ज्योति कुमारी ने ज्योति कुमारी ने 450 अंक लाकर जिले मै दूसरे स्थान पे रही फलका. जिले के फलका प्रखण्ड की कई बेटियों ने इंटर में प्रथम श्रेणी से पास हो कर परचम लहराया है. यहां की बेटी आगे की शिक्षा पाकर कोई डॉक्टर तो कोई शिक्षिका बन कर लोगो का सेवा करना चाहती हैं. इस बेटियो को अब मानो पंख लग गया है. उनकी उड़ाने अब परवान पर है. रहटा पंचायत के बभनी गांव के किसान सुनील यादव की पुत्री ज्योति कुमारी ने साइंस विषय में 450 अंक लाकर जिले मै दूसरा स्थान प्राप्त की है. वह पढ़ लिख कर डॉक्टर बनकर समाज सेवा करना चाहती है. उनके इस कामयाबी पर मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश रंजन, सरपंच चंदन मंडल, चाचा दिलीप यादव ने बधाई दी है. भंगहा गांव के किसान बिनोद कुमार पटेल की पुत्री सोनल कुमारी आर्ट्स मै 453 अंक लाकर समूचे प्रखंड में अव्वल आयी है, वे उत्कृमित माध्यमिक विद्यालय भंगहा से उत्तीर्ण हुई है. वह पढ़ लिखकर कलक्टर बनकर लोगो का सेवा करना चाहती है. जबकि पोठिया की सीमा कुमारी 441 नंबर लाकर अपने मां बाप का नाम रोशन कर दी है. वह पढ़ लिख कर आई ए एस बनकर लोगो का सेवा करना चाहती है. जबकि मोनी कुमारी 380 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से पास होकर अपने माता माता पिता सहित पूरे परिवार व गांव का नाम रोशन कर दिया. मोनी पढ़ लिखकर शिक्षिका बनकर समाज में शिक्षा का अलख जगाना चाहती है. पोठिया की रिया कुमारी इंटर में 347 अंक लाकर प्रथम श्रेणी से पास होकर अपने गांव परिवार माता पिता का नाम रोशन किया पोठिया की है. अनीसा कुमारी 333 अंक प्राप्त कर माता पिता का नाम रोशन किया. अन्नू कुमारी 325 अंक लाकर पूरे गांव का नाम रोशन कर दिया. वही भंगहा गांव के राजीव कुमार रंजन की पुत्री सियानी प्रिया ने 397 अंक लाकर माता पिता सहित अपने जीजा अनुज कुमार मंडल का नाम रोशन कर दिया है. वह पढ़ लिख कर डाक्टर बनना चाहती है. फलका बाजार के अबरार आलम की पुत्री सानिया मिर्जा ने 361 अंक लाकर समूचे परिवार का नाम रोशन कर दिया. सानिया पढ़ लिख शिक्षिका बनकर बनकर समाज क़ो शिक्षित बनाना चाहती है. फलका बाजार के ही नौशाद आलम की पुत्री महक शेख ने 339 अंक लाकर समूचे परिवार का नाम रोशन कर दी. महक पढ़ लिखकर शिक्षिका बनकर समाज में शिक्षा का अलख जगाना चाहती है. तारिसा गुप्ता ने प्रथम श्रेणी से पास कर अपने माता पिता का नाम रोशन कर दिया. जबकि लक्ष्मीपुर की समिति सदस्य की पुत्री सानिया मिर्जा ने 339 अंक लाकर पुरे परिवार का नाम रोशन किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >