सीए या सीएस बनना चाहती है कॉमर्स स्ट्रीम के जिला टॉपर जिया कुमारी

सीए या सीएस बनना चाहती है कॉमर्स स्ट्रीम के जिला टॉपर जिया कुमारी

कटिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं के यहां बधाई देने वालों का तांता लग गया है. इस बीच कॉमर्स स्ट्रीम में जिला टॉपर बनेने वाली माहेश्वरी एकेडमी की छात्रा जिया कुमारी ने प्रभात खबर के साथ बातचीत में कहा कि वह किसी अच्छे कॉलेज से कॉमर्स की डिग्री के लिए एडमिशन लेगी. उसके बाद आगे की रणनीति बनायेगी. शहर के लड़कनियां टोला निवासी संजीव कुमार साह व नीलू देवी की पुत्री जिया बातचीत में कहती है कि अकाउंटेंसी के साथ-साथ कॉमर्स से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषय की भी वह पढ़ाई करेगी. यह भी कहा कि वह आगे सीए या सीएस लक्ष्य रख कर आगे की पढ़ाई जारी रखेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >