वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया शुरू

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया शुरू

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नॉन-बेलेबल वारंट के वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है. मूसापुर निवासी फिरोज, पिता मेहंदी साह को विधिवत गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, फिरोज लंबे समय से न्यायालय में लंबित मामले में फरार चल रहा था. न्यायालय द्वारा कई बार समन और वारंट जारी किए जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हो रहा था. न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए वारंट जारी किया. इसी क्रम में कोढ़ा थाना पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर उसे उसके घर मूसापुर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपित को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की तैयारी शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >