शराब विक्रेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब विक्रेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के मधुरा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार युवक की पहचान विष्णु कुमार यादव उम्र 20 वर्ष, पिता गोपाल यादव, निवासी मधुरा के रूप में हुई है. उसके घर से कुछ दिन पूर्व में विदेशी शराब बरामद किया गया था. पुलिस को गुप्त सूचना मिला कि वह अपने घर में छिपा हुआ है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी की, जहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में शराब बेचने के कारोबार में संलिप्त था, गिरफ्तार युवक को कागजी कार्रवाई करने के पश्चात कटिहार न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया. साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >