-शिक्षा के क्षेत्र में बारसोई के छात्रों ने बढ़ाया मान, समारोह में गूंजा उत्साह बारसोई बारसोई क्षेत्र में उच्च माध्यमिक (इंटर) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. समारोह में शिक्षक अनिल भगत द्वारा सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों को सराहा गया, कला संकाय में मेहक परवीन ने 500 में 425 अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया. सलमान (387), कार्तिक (380), सिमरन (373), हमीदा (356), शबाना (352), रौनक सिंह (347), तन्नू (340), रश्मी (334), फिरदौस (333), शाकिब (326), मुबारक (318), लख्खी (312), साजिद (310), कौशर (308), वर्षा (306), दया (302) एवं कुसुम (300) अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की,वहीं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने वालों में सादिया खातून, डिम्पल रॉय, रवि रॉय, मुस्कान खातून, साहेनूर, डोली, कोमल, रूपा, रूमा, शिवली, मोनी, कुर्बान, सलाम, नवीन, रानी दास समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे.इस अवसर पर शिक्षक अनिल भगत ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, निरंतर परिश्रम और अनुशासन से ही लक्ष्य की प्राप्ति संभव है, उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी लगन और मेहनत के साथ अध्ययन जारी रखने की प्रेरणा दी. समारोह में उपस्थित अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया. कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा. विद्यार्थियों के चेहरे पर सफलता की चमक साफ झलक रही थी.
इंटर परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
इंटर परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
