निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन

कटिहार शहर के बिनोदपुर स्थित विमला नेत्रालय में रविवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा. मरीजों के लिए आंखों की मुफ्त जांच, ग्लास रिफ्रैक्शन तथा आईओपी (आंखों का दबाव) जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही, जरूरतमंद मरीजों को आंखों के ऑपरेशन पर 30 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी. शिविर का संचालन नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा. डॉ सिंह ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >