वाहन जांच में चोरी की अपाची के साथ एक को पुलिस ने दबोचा

वाहन जांच में चोरी की अपाची के साथ एक को पुलिस ने दबोचा

बरारी एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्र में पुलिस गस्ती के दौरान बलुआ चौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक चालक भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस बल की पैनी नजर एवं सुझबूझ ने बाइक चालक को पकड़ा गया. अपाची बाइक की पड़ताल की गई तो अपाची बाइक चोरी का पाया गया. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान पुअनि अमन कुमार पुलिस बल के साथ बलुआ चौक पर वाहन जांच के क्रम में एक चोरी की बाइक जो पटना के बेउर थाना कांड सं 326/2023 चोरी हुई बाइक का पता चला. लाल रंग का अपाची बाइक भागने लगा. अपाची चालक तनवीर 19 वर्ष, पिता सैबुर बलुआ वार्ड 4 निवासी को बीआर 39एवाय 8311 को चेकिंग के दौरान पकड़ा गया. एचएचडी यांत्रिक मशीन से जांच करने पर चेसिस नंबर एमडी 637 एई 78 जे 2 एलए 8127 बताया जाता है. पुलिस ने अपाची के साथ तनवीर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में पुलिस जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >