कदवा कुम्हड़ी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में महान कथा तथा शिल्पिकार फणीश्वरनाथ रेणु की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया. पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह के नेतृत्व में रेणु चेतना विकास मंच के तत्वावधान में यह कार्यक्रम आयोजित किया. शुरुआत रेणुजी की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया. वक्ताओं ने साहित्यिक योगदान तथा उनकी रचनाओं के बारे में विस्तृत जानकारियां देते हुए कहा कि रेणु हिंदी कथा साहित्य के ऐसे महान रचनाकार थे. अपनी लेखनी से ग्रामीण जीवन के सामाजिक यथार्थ व आमलोगों के जीवन की पीड़ा को साहित्य के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. क्षेत्रीय भाषा को विश्व के पटल पर सम्मान दिलाया. उनकी रचनाओं पर तीसरी कसम जैसी सुपरहिट फिल्म भी बनाया गया. जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रहा. उनकी क्षेत्रीय भाषा की रचनाओं के माध्यम से समाज के विभिन्न पहलुओं को उजागर कर समाज को नई दिशा दिया. मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, रवींद्रनाथ ठाकुर, शेख नईम, परमानंद मंडल, भाजपा नेता मनोज मंडल, प्रमोद झा, विजय मिश्रा, अरविंद साह, पप्पू साह उपस्थित थे.
फणीश्वरनाथ रेणु की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया

फणीश्वरनाथ रेणु की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया
Copied link
फणीश्वरनाथ रेणु की 150वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया