दर्जनों गांव के लोग बिजली की समस्या से परेशान

दर्जनों गांव के लोग बिजली की समस्या से परेशान

बलिया बेलौन चनदहर व मधाईपुर पंचायत में रह रह कर बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं. मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर, मधाइपुर मुखिया असरार अहमद ने बताया की क्षेत्र चनदहर, मीनापुर, बघवा, कलदासपुर, खाड़ी, पकडया, मध्यम टोला, बनया टोली, भैलागंज, शंकरपुर, मोलनापुर आदि गांव में आबादपुर फिडर से बिजली सप्लाई होने के कारण यह समस्या वर्षों से है. एक सप्ताह पहले कमलाबाडी पीएसएस से बिजली सप्लाई शुरू किये जाने पर बिजली समस्या दूर हो गयी थी. लेकिन रविवार को फिर से आदमपुर फीडर से जोड़ दिये जाने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. सोमवार को उपभोक्ताओं ने बैठक कर समस्या की जानकारी विधायक डॉ शकील अहमद खान और कनीय अभियंता को दिये जाने पर दो दिन का समय लिये हैं. लोगों ने बताया की इस क्षेत्र में वर्षों पुराना जर्जर बिजली तार, बिजली ट्रांसफार्मर की कमी के कारण यहां के उपभोक्ताओं को सही तरह से बिजली नहीं मिल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >