रमजान के पाक महीने में इबादत में डूबे लोग

रमजान के पाक महीने में इबादत में डूबे लोग

कोढ़ा रमजान के दूसरे रोजे पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरे अकीदत व एहतराम के साथ पहली जुम्मा की नमाज अदा की. प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी. पूरा माहौल इबादत व रूहानियत से सराबोर नजर आया. सुबह से ही मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था. जुम्मा की नमाज के समय मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रही. कई जगहों पर अतिरिक्त व्यवस्था कर नमाजियों को नमाज अदा करायी गयी. नमाज के दौरान रोजेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी. इमाम ने अपने बयान में रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह महीना सब्र, त्याग, इबादत और इंसानियत का पैगाम देता है. उन्होंने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने, जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की अपील की. नगर पंचायत सहित ग्रामीण इलाकों में भी रमजान की पहली जुम्मा को लेकर खास उत्साह देखा गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >