पीसीसी सड़क का विधान पार्षद ने किया उद्घाटन

पीसीसी सड़क का विधान पार्षद ने किया उद्घाटन

कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में अपने कोष से अनुशंसित पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. विधान पार्षद ने कोढ़ा प्रखंड की विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में मुख्य सड़क से सदानंद सिंह के घर तक निर्मित ईट सोलिंग सड़क पर पीसीसी ढलाई सड़क का उद्घाटन कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया. मालूम हो कि उक्त सड़क लंबे समय से स्थानीय नागरिकों की आवश्यकता थी. इस योजना के पूर्ण होने से आवागमन सुगम होगा तथा ग्रामीणों को विशेष लाभ मिलेगा. सड़क के अभाव में खासकर बारिश के दिनों में आने-जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था.आये दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुआ करती थी. सड़क के बन जाने से आवाजाही की समस्या का समाधान हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >