धुरियाही में वृद्ध का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

धुरियाही में वृद्ध का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मनिहारी मनिहारी थाना के धुरियाही पंचायत के एक मकई खेत में शुक्रवार सुबह शव बरामद किया गया. शव की पहचान बद्री महलदार (65) के रूप में की गयी. रानीपतरा के घोरघट गांव का वह रहने वाला है. परिजन के अनुसार गुरूवार शाम से वह लापता था. अब वह धुरियाही कैसे पहुंचा. यह जांच के बाद ही सामने आयेगा. सूचना पर मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार व अन्य पुलिस पदाधिकारी धुरियाही पहुंचे. मामले की जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. कहते है एसडीपीओ मनिहारी एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि 65 वर्षीय वृद्ध है. उसका शव मिला है. प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है. कही दूसरे जगह से मार कर इसको यहा फेंका गया है. गला व गाल पर कट का निशान है. मारपीट का मामला प्रतीत होता है. पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >