लोगों ने प्रशासन से की चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की मांग

पांच दिनों से पछुआ हवा शीतलहर से हाड़ कंपकपाने वाली ठंड के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है.

फलका. पांच दिनों से पछुआ हवा शीतलहर से हाड़ कंपकपाने वाली ठंड के कारण लोगों का जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. भीषण ठंड के कारण लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं. वृद्ध लोग घर में कंबल में दुबके रहने को विवश हैं. ठंडी के कारण हाट-बाजार की रौनक में कमी आ गयी है. ठंड के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री काफी बढ़ गयी. गर्म कपड़ों में स्वेटर, जर्सी, शॉल जबकि बच्चों में सर्दी खांसी बुखार आदि रोग का प्रकोप भी बढ़ गया है. इसके अलावा ठंड के कारण मजदूरों की मजदूरी भी प्रभावित हुई है. रोज कमाने रोज खाने वालों के लिए ठंड जिंदगी दुभर कर दिया है. मवेशी पालकों को भी मवेशी का चारा जुटाने में परेशानियां हो रही है. हालांकि शीतलहर व ठंड के कारण गेहूं की फसल अच्छी होने की संभावना प्रबल हो उठी है. किसान राजू चौधरी, बंटू शर्मा, नित्यानंद मंडल व आसिफ अकबाल, जावेद आलम, आदि का कहना था कि शीतलहर होने से गेहूं की फसल अच्छी होती है, जबकि आलू फसल में झुलसा रोग होने का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों व समाजसेवियों ने जगह-जगह पर अलाव जलाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >