ट्रक चालक से गलत हरकत करने का वीडियो वायरल

ट्रक चालक से गलत हरकत करने का वीडियो वायरल

कुरसेला एनएचक्- 31 पर सड़क जाम के बीच असामाजिक तत्वों के द्वारा एक ट्रक चालक के साथ कुछ बातों को लेकर गलत हरकत करने का वीडियो वायरल हो रहा है. प्रभात खबर वायरल वीडियो की पुष्टी नहीं करता है. वायरल वीडियो में कुछ असामाजिक तत्व ट्रक के चालक के साथ मारपीट करने का प्रयास करते देखे जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार ट्रक चालक सड़क की लेन में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहा था. इसी बीच प्रतिबंधित टोटो उलटी दिशा से आकर ट्रक के आगे खड़ा करने का प्रयास करने लगा. ट्रक चालक उसे आगे से हटने के लिए समझाने लगा. इसी बात पर ट्रक चालक से कुछ असामाजिक तत्व उलझकर मारपीट करने का प्रयास करने लगा. इस बात से बेचारा बना ट्रक चालक अंदर से आक्रोशित हो गया. मौजूद लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >